102 बर्षीय दादा को पौत्रों ने गंगा स्नान कराकर इच्छा पूरी करायी।
युवा पीढ़ी को सीख लेकर अपनी बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
लालढांग
शारदीय कावड़ यात्रा अपने चरम पर है इस शारदीय कावड़ यात्रा में विभिन्न श्रद्धालु भक्तों का कांवड़ लेकर जाने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं इस युग में अद्भुत कावड़ रूपी बहंगी में अपने 102 वर्षीय दादा जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के धामपुर स्योआरा निवासी मान सिंह ने अंतिम इच्छा गंगा दर्शन और काँवड़ लाने की थी। जिसे उसके पौतो ने पुरी कर दिखाया बुजुर्ग के तीनो पौत्रों ने बुजुर्ग मान सिंह को बहंगी मे बैठाकर पहले गंगा स्नान कराया फिर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े हरिद्वार से करीब 150 किमी पैदल काँवड़ यात्रा कराने का बीड़ा उठाया है ।
कलयुग के इस आधुनिक दौर मे आज भी बुजुर्गो की सेवा और इच्छा पुरी करने का इन युवकों ने मिशाल कायम कर रहे हैं इससे युवा पीढ़ी को सीख लेकर अपनी बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा लेनी चाहिए वास्तव में इन युवाओं ने आज के युग में बुजुर्ग दादा की सेवा भाव की मिसाल को बेमिसाल बना दिया है।
Must Read




