श्यामपुर पुलिस ने पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का किया आयोजन
अध्यापिकाओं व छात्र छात्राओं कोउनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर चलाया जन जागरूकता अभियान
श्याम पुर/हरिद्वार
श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से प्राप्त आदेश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक/नोड़ल अधिकारी महिला सुरक्षा सैल जनपद हरिद्वार के दिशा- निर्देशन में शनिवार को आदर्श इण्टर कॉलेज श्यामपुर में पुलिस आपके द्वारा जन- जागरुकता अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 150-200 छात्र-छात्राओं / अध्यापिकाओं को उनके कानूनी अधिकार/कर्तव्यों व वर्तमान समय में बढते साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को भारतीय कानून के तहत महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले विशेष अधिकारों की जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित महिला अध्यापिकाओं/छात्राओं को “गौरा शक्ति एप” में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया एवं श्रीमती राखी सजवाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की अधिकारमित्र द्वारा संयुक्त रुप से स्कूली छात्राओं को गुड चट- बैड टच के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस के म0उ0नि0 रचना पठानिया,अ0उ0नि0 मनमोहन सिंह,हे0का0 बृजमोहन सिंह, हे0का0 कुलदीप सिंह म0का0 रजनी बिष्ट,व श्रीमती राखी सजवाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की अधिकार मित्र मुख्य रूप से शामिल रहे।
Must Read





