श्यामपुर पुलिस ने कांवरियों को वितरित किया जलपान।
श्याम पुर/हरिद्वार
हरिद्वार के श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए कांवरियों को जलपान वितरित किया।
शुक्रवार को श्यामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने कांवरियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य को जा रहे कांवरियों को श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने सूक्ष्म जलपान का वितरण किया।
कांवरियों की यात्रा को आरामदायक बनाना और उन्हें असुविधा से बचाने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
हरिद्वार से कांवर में गंगाजल अपने गंतव्य को लेकर जा रहे हैं कांवरियों ने पुलिस की इस सेवा भाव की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहा ‘वर्दी में सख्ती और दिल में श्रद्धा’ के संदेश को चरितार्थ करता है, उत्तराखंड पुलिस की सेवा भावना को दर्शाता है।
Must Read




