`
`

लालढांग। लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को सुबह सवेरे देवेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह की गौशाला में घुसकर गुलदार ने उनकी गाय को मार डाला।
बताया जा रहा है कि गुलदार गाय को निवाला बना रहा था, तभी ग्रामीणों के आ जाने से उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
घटना के बाद से रसूलपुर के ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी का कहना है पीड़ित को वन विभाग द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिलवाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
