Home Atulya Sach News प्रधानाध्यापक ने स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर उपशिक्षा अधिकारी को लिखा...

प्रधानाध्यापक ने स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर उपशिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र। 

0
27
``

लालढांग। मंगोलपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सुरक्षा भवन के नीचे से गुजर रही उत्तराखंड जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन बार-बार लीक हो रही है। प्रधानाध्यापक ममता रानी ने उपशिक्षा अधिकारी बहादराबाद को पत्र लिखकर बताया कि लीकेज से भवन के क्षतिग्रस्त होने और छात्र-छात्राओं को हानि पहुंचने की आशंका है। जल संस्थान के अधिकारी मरम्मत का खर्च शिक्षा विभाग से मांग रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने जल संस्थान को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!