Home Atulya Sach News रसूलपुर गोठ में रामलीला मंचन का दो नन्हीं बहनों ने किया शुभारंभ

रसूलपुर गोठ में रामलीला मंचन का दो नन्हीं बहनों ने किया शुभारंभ

0
22
``

लालढांग। रसूलपुर गोठ में श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का भव्य और दिव्य रूप में मंचन किया जा रहा है। गुरुवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ बहुत ही अनोखे अंदाज में किया गया।

इस मंचन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि 11 वर्षीय वाणी हतेली और 7 वर्षीय तनिष्का हतेली दोनों बहनों ने रिबन काटकर जय श्री राम के जयघोष के साथ पूजा अर्चनाव आरती कर   किया। नन्हीं मुख्य अतिथियों को देखकर रामलीला देखने आए श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए और तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!