Home Atulya Sach News चिड़ियापुर शिव मंदिर में हवन-पूजन के साथ 9 दिवसीय नवरात्र का समापन,...

चिड़ियापुर शिव मंदिर में हवन-पूजन के साथ 9 दिवसीय नवरात्र का समापन, ग्रामीणों में उत्साह

0
17
``

    लालढांग।  चिड़ियापुर के ग्रामीणों ने शिव मंदिर में नवदुर्गा नवमी पर एकत्रित होकर पूजन-हवन कर 9 दिन से चले आ रहे नवरात्र का विधि-विधान से समापन किया।

ग्रामीणों ने नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर में माता रानी की स्थापना कर पूजन किया था। तब से लगातार 9 दिनों तक ग्रामीणों का सुबह-शाम मंदिर में आना-जाना लगा रहा और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

नवमी के दिन विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूरे 9 दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

इस अवसर पर लालाराम सैनी, बाला देवी, भूपेंद्र सैनी, कविता कौर, मलकीत सिंह, संजो देवी, साधना देवी, सोमवती, फूलो देवी, पूनम देवी गुड़िया देवी, अमनदीप टेकचंद सैनी,आदेश सैनी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!