Home हरिद्वार न्यूज गाजीवाली में वेस्टिंग फ्लावर से धूपबत्ती निर्माण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का...

गाजीवाली में वेस्टिंग फ्लावर से धूपबत्ती निर्माण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन। 

0
223
``

0गाजीवाली में वेस्टिंग फ्लावर से धूपबत्ती निर्माण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन। 

हरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना के नेतृत्व में ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा बहादराबाद विकासखंड के गाजीवाली पंचायत घर में 07 मई से 09 मई 2025 तक वेस्टिंगफ्लावर से उत्पाद निर्माण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को धूपबत्ती और अगरबत्ती निर्माण में दक्ष बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना था।

 

प्रशिक्षण में देहरादून से आए ट्रेनर विकास उनियाल द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी गई। पहले दिन महिलाओं को फूलों को छांटने, सुखाने, धूपबत्ती बनाने की विधि, आवश्यक सामग्री, सुगंध का महत्त्व, पर्यावरणीय लाभ, और उत्पाद की शुद्धता की पहचान पर विस्तार से बताया गया।दूसरे दिन महिलाओं को सांचे की सहायता से धूपबत्ती और अगरबत्ती निर्माण की तकनीक सिखाई गई। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक रूप से कार्य करते हुए 100 से अधिक धूपबत्तियां तैयार कीं।तीसरे दिन प्रतिभागियों द्वारा पूरी प्रक्रिया को स्वयं संपन्न किया गया। इस दौरान उनकी लिखित, मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा भी ली गई। साथ ही, उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन संबंधी जानकारी भी दी गई।

 

प्रशिक्षण में खुशबू देवी, सुधा, अनीता, मीणा, शताक्षी, लक्ष्मी ,सती देवी, कल्पेश्वरी, मंजू ,रंजीता, जमुना, रोहिणी, रेशु, सुकर्मा, उषा, पूनम नेगी, गुड्डी ,संगीता ,पिंकी, सरुली देवी, पुष्पा, बर्षा, कुसुम ,दीपा बोरा, मीनाक्षी , नीमा आदि महिलाओंने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की विकासखंड व अभिनंदन सीएलएफ स्टाफ की हेमानेगी, रश्मि, आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!