Home पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के आगामी पौड़ी दौरे...

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के आगामी पौड़ी दौरे को लेकर की बैठक

0
101
``

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के आगामी पौड़ी दौरे को लेकर की बैठक

पौड़ी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे तथा पौड़ी में प्रस्तावित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पौड़ी में कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक समन्वय की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा प्रदेश के पूर्व सैनिकों, युवाओं और आमजन की भावनाओं एवं मुद्दों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ,सह प्रभारीसुरेंद्र शर्मा , चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला , पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) राम रतन नेगी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, राजपाल बिष्ट , पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रुचि कैन्तुरा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!