Home उत्तराखंड न्यूज कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश...

कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर पुलिस के साथ आयोजित की बैठक

0
154
``

कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर पुलिस के साथ आयोजित की बैठक

 

*दोनों राज्यों का उद्देश्य श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 को श्रद्धा और मनोयोग से आयोजित कराना*

 

*मीटिंग में कई बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई*

आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 के सफल सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रसिया बड़ गेस्ट हाउस में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

 

इस बैठक में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के सरहदी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार से एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक संजय चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, टीआई हितेश कुमार एवं संदीप नेगी, एसएचओ खानपुर रविन्द्र शाह, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, एसएसआई श्यामपुर मनोज रावत, एसएसआई लक्सर मनोज गैरोला तथा चौकी प्रभारी लालढांग गगन मैठानी उपस्थित रहे।

 

उत्तर प्रदेश की ओर से एसपी सिटी बिजनौर संजीव वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक बिजनौर नितेश प्रताप, एसएचओ नजीबाबाद धीरज सोलंकी, थानाध्यक्ष मंडावली राम प्रताप एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिजनौर प्रमोद सहित अन्य अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

 

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई:

1. हैवी ट्रैफिक की आवाजाही के समय निर्धारण एवं ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

2. ⁠मुरादाबाद, अमरोहा, रुद्रपुर सहित अन्य जनपदों से समन्वय स्थापित करने हेतु अलग बैठकें आयोजित करने का निर्णय

3. ⁠बॉर्डर चेकिंग को सुदृढ़ करने के उपाय

4. ⁠कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का रोडमैप

5. ⁠आकस्मिक परिस्थितियों में वायरलेस संचार माध्यम से त्वरित समन्वय व्यवस्था

6. ⁠आपसी सूचनाओं एवं गोपनीय जानकारियों का सुरक्षित आदान-प्रदान

उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से आये पुलिस अधिकारीयों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!