रसूलपुर मीठी बेरी में ग्राम सभा की खुली बैठक, 12 होमगार्ड चयनित युवकों का सम्मान
*रसूलपुर मीठी बेरी।* ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के पंचायत घर में ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई।
बैठक में होमगार्ड में चयनित 12 युवकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दीपक सिंह, पवन सिंह, धर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, रोहित सिंह, बाबू सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह, अमन भंडारी, प्रियांशु रावत, अभय कुमार और अमन सिंह शामिल हैं।
बैठक में स्वच्छता में सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। बताया गया कि पंचायत द्वारा स्वच्छता कार्य के लिए सेवा शुल्क लिए जाने का प्रावधान है।
जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर कहा गया कि सभी लोग 21 दिन के अंदर पंजीकरण कराएं। 2 वर्ष तक का प्रमाण पत्र एसडीएम के आदेश पर और इससे अधिक समय का प्रमाण पत्र न्यायालय के माध्यम से बनेगा।
बैठक में सड़क निर्माण, पुलिया, विद्युत पोल, पथ प्रकाश और पेंशन संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, पंचायत सदस्य व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।






