छात्र छात्राओं ने ली गंगा और पर्यावरण स्वच्छता की शपथ

लालढांग/ हरिद्वार। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैन्डीखाता में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहीद मनोज सिहचौहान रा० इंटर कॉलेज गैन्डीखाता में सोमवार को NSS इकाई के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NSS स्वयंसेवियों सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण स्वच्छता की शपथ ली।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी और गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य भानुप्रताप शर्मा, अजय शर्मा, प्रकाश देवराडी, श्रीमती चेतना, पविंद्र, मीरा डिमरी, शहनवाज, सीताराम, आदि शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



