`
`
लालढांग। परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी लालढांग क्षेत्र के विनोद जोशी को मिलने की खबर जैसे ही लालढांग क्षेत्रवासियों को मिली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

लालढांग-हरिद्वार क्षेत्र से विनोद जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों, ब्राह्मण समाज और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद से विनोद जोशी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग फेसबुक, व्हाट्सएप, फोन कॉल और घर पर आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विनोद जोशी की नियुक्ति से लालढांग क्षेत्र का मान बढ़ा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
