`
`
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित/इनामी/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस को सफलता मिली है।

श्यामपुर पुलिस ने शुक्रवार को लंबे समय से वांछित चल रहे वारण्टी/अभियुक्त *बबलू उर्फ कृपाल सिंह पुत्र सुक्कड़, निवासी ग्राम गैण्डीखाता, कोतवाली श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 58 वर्ष* को सटीक सुरागरसी-पतारसी के बाद उसके मकान ग्राम गैण्डीखाता से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार वारण्टी का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़का0, चालक मोहन सिंह रावत शामिल थे।
