मीठीबेरी में गुलदार की दहशत, वन विभाग ने रात्रि गश्त कर ग्रामीणों किया जागरूक
लालढांग। क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा लगातार वन क्षेत्र से लगे गांवों में गश्त की जा रही है।
वन टीम द्वारा रात भर गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने मीठीबेरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया और अपील की कि रात के समय अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और अकेले घर से बाहर न निकलें।
वन विभाग की टीम में मुख्य रूप से डिप्टी रेंजर सुभाष चंद्र, वन आरक्षी मनोज कुमार, हरेंद्र सिंह व दैनिक कर्मी शामिल रहे।