गुलदार के हमले में दोनों घायल जिला अस्पताल से डिस्चार्ज, गांव में दहशत बरकरार
मीठीबेरी/ लालढांग। मीठीबेरी क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था।
ढडियानवाला की ओर से मीठीबेरी की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे प्रवीण पुत्र शौकीन पर सड़क पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया था, वहीं अपने खेत से घर जा रही सनोक्ता पत्नी पूरन सिंह (50) पर भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था।
श्यामपुर वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया गुलदार के हमले में दोनों घायलों को 108 के माध्यम से हरिद्वार जिला चिकित्सालय भेजा गया था। जहां से दोनों घायलों को चिकित्सा लाभ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि वन विभाग की टीम गश्त कर रही है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
गुलदार के हमले में दोनों घायल जिला अस्पताल से डिस्चार्ज, गांव में दहशत बरकरार
`
`

