जिलाधिकारी को रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को लेकर सौंपा पत्र
लालढांग। लालढांग न्याय पंचायत के अंतर्गत रसूलपुर ग्राम सभा में रवासन नदी पर झूला पुल न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र सौंपा पत्र में तीन दिन के भीतर निर्णय न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी को दिये पत्र में जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल सदस्य जिला पंचायत गैन्डीखाता लालढांग, ने अवगत कराया है कि रवासन नदी पर झूला पुल न होने के कारण प्रतिवर्ष दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस वर्ष भी दो मासूम बच्चों के साथ अनहोनी हो चुकी है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ उस ग्राम सभा के नागरिक भी हैं, इसलिए इन घटनाओं से मन व्यथित है। उन्होंने आग्रह किया है कि जनभावनाओं और आक्रोश को देखते हुए अगर तीन दिनों में झूला पुल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो उन्हें अपने क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Must Read





