Home Atulya Sach News मीठीबेरी महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 का हुआ आयोजन*

मीठीबेरी महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 का हुआ आयोजन*

0
65
``

 

मीठीबेरी महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 का आयोजन*

*मीठीबेरी, हरिद्वार (अतुल्य सच न्यूज़)।* राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में बुधवार को IQAC के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय चकराता से आए डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने माँ शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

मुख्य वक्ता डॉ. गुप्ता ने स्वाधीन भारत के विभिन्न शिक्षा आयोगों के बारे में जानकारी दी और NEP 2020 के विभिन्न आयामों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि यह नीति बहुविषयक शिक्षण, मूल्य परक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा पर केंद्रित है।

 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भारतीय भाषा एवं संस्कृति की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी ने ही किया।

 

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी व समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!