धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद*

Must Read

धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों और सहकारी चुनावों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण: स्वामी यतीश्वरानंद*

*हरिद्वार*

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से *”लखपति दीदी सम्मेलन”* का आयोजन बृहस्पतिवार को कटारपुर ग्राम स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री *स्वामी यतीश्वरानंद* ने की।

मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री *दीप्ति रावत* ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बैंक खाता खुलवाने, डिजिटल लेनदेन, *अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, उज्ज्वला गैस योजना और लखपति दीदी योजना* के लाभ गिनाए। कहा कि पहले महिलाएं बीमारी छिपा लेती थीं, लेकिन अब आयुष्मान योजना से उन्हें सीधा इलाज मिल रहा है

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* की दूरदर्शिता से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉल और दुकानों पर उत्पाद बेचवाकर लखपति बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने *सरकारी नौकरियों के साथ-साथ सहकारिता चुनावों में अध्यक्ष, डायरेक्टर सहित सभी पदों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण* दिया है।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर की मुखिया बनाकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है। आश्वस्त किया कि रूकी हुई पेंशन जल्द जारी की जाएगी। 2027 के बाद देशभर में होने वाले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

 

कार्यक्रम में लखपति दीदी बनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को *शॉल देकर सम्मानित* किया गया।

 

जिलाध्यक्ष *प्रीति गुप्ता* ने समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष *आशुतोष शर्मा* ने परिवारों की मजबूती और सरकार की नीतियों की सराहना की। संचालन *सीमा चौहान* ने किया।

 

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रभारी *संजीव चौधरी*, मीडिया प्रभारी *धर्मेंद्र मास्टर*, मंडल अध्यक्ष *विवेक चौहान, दीपा कश्यप*, शर्मिला बगवाड़ी, शालिनी यादव, गुड्डी कश्यप,सुचिता ध्यानी, बिन्नी, ऋतु ठाकुर, वैशाली, अनीता, मीनाक्षी चौहान, उर्मिला, लीला, संतोष, सोनिया कश्यप, कविता, अंजू सिंघानिया, अंजू पंवार, प्रीति प्रजापति, ओमकारी, मैनता, ललिता, कोमल आदि  बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हाईवे पर कार-बाईक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

हाईवे पर कार-मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल * श्याम पुर/ हरिद्वार* कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में आज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!