श्यामपुर में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
अनुशासन से ही मजबूत होगा संगठनःअमरीश कपिल
श्यामपुर / हरिद्वार*
भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस सोमवार को श्यामपुर स्थित सीमा पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, अनुशासन और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत *मान्यवर कांशीराम, संत रविदास महाराज व अन्य महापुरुषों* के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर और *भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन* के साथ हुई।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के *उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अमरीश कपिल* ने कहा कि _”जब-जब युवाओं ने संगठित होकर कदम बढ़ाया है, तब-तब उन्होंने अपने लक्ष्य हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोग स्वतंत्र होकर अपनी बात रख पा रहे हैं तो यह महापुरुषों के संघर्षों का परिणाम है। _”बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।”_
सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। _”व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक समाज और मजबूत विचार आवश्यक हैं।
इसी दौरान उन्होंने *हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र* के लिए *आजाद समाज पार्टी* के भावी प्रत्याशी के रूप में *डॉ. सत्येंद्र* का परिचय भी कराया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अनुज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार अशोक, बबिता सिंह, सोनू कश्यप, विनीत कुमार, शिवम कुमार, सत्येंद्र राणा, अंकित कुमार, विपिन कुमार, राजा सागर, मिथुन, अर्जुन कुमार, कपिल कुमार, इकबाल अंसारी, शेर सिंह, कंवरपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
–
Must Read

श्यामपुर में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।



