मुख्यमंत्री धामी ने खाट पर बैठकर लिया आम का स्वाद कहा पिछली चूक नहीं दोहराएंगे

Must Read

मुख्यमंत्री धामी ने खाट पर बैठकर लिया आम का स्वाद कहा पिछली चूक नहीं दोहराएंगे

 

*हरिद्वार*

मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हुई चूक को इस बार नहीं दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद की हार का क्षेत्र पर कितना दुष्प्रभाव पड़ा है, इसका आकलन करना मुश्किल है।

मंगलवार को *हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के मैंगो फार्म हाउस* में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष *स्वामी यतीश्वरानंद* के नेतृत्व में आयोजित “खाट पर आम महोत्सव” में मुख्यमंत्री ने किसानों एवं आमजन के साथ बैठकर *दशहरी आम का स्वाद* लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता को राजकीय मेडिकल कॉलेज, लालढांग में मॉडल डिग्री कॉलेज, बहादुरपुर जट में राजकीय डिग्री कॉलेज और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम जैसी सुविधाएं मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सुचारू रखने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद को विधानसभा भेजना जरूरी है। _”जो भी पर्चा भर दे या जिसे सिंबल मिल जाए, उसे ही जिताकर गाड़ी में बैठाकर विधानसभा भेजेंगे। आज आपसे भरोसा लेने आए हैं।”

मुख्यमंत्री ने खुद को किसान और सेना के जवान का बेटा बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने *मदरसा बोर्ड समाप्त करने, लव जिहाद पर सख्ती और यूसीसी* का भी उल्लेख किया। कहा कि सभी को समान सम्मान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र में विशेष काम करने पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को *200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि* दी है। 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और उसमें हरिद्वार का बड़ा योगदान होगा। गंगा कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और 2 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने आम, कटहल, जामुन के बीजों का बीजारोपण किया और फार्म हाउस में आम का पौधा भी लगाया। विभिन्न प्रजातियों के आमों के स्टॉल का अवलोकन कर उत्कृष्ट किसानों को *प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित* किया।

कार्यक्रम संयोजक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि CM धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। इसके लिए सभी को *मिशन-2027* में जुटना होगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री *प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैडा*, प्रदेश उपाध्यक्ष *अनिल गोयल*, पूर्व मंत्री *करतार सिंह भड़ाना*, पूर्व विधायक *संजय गुप्ता* आदि ने विचार रखे। संचालन जिलाध्यक्ष *आशुतोष शर्मा* ने किया।

 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री *शोभाराम प्रजापति*, मेयर *किरण जैसल*, चेयरमैन *राजीव शर्मा*, पूर्व सांसद *हरपाल साथी* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

राकेश टिकैत ने दिल्ली फार्म हाउस में किया पौधारोपण बंसल परिवार को दिया आशीर्वाद*

राकेश टिकैत ने दिल्ली फार्म हाउस में किया पौधारोपण बंसल परिवार को दिया आशीर्वाद* पी०एस०राठी भारतीय किसान यूनियन के *राष्ट्रीय प्रवक्ता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!