पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुर्जर बस्ती में सड़क का किया उद्धघाटन।
गैन्डीखाता/हरिद्वार
गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता में तालिब चेची के घर से गुलाम रसूल कसाना के घर* तक जाने वाली सड़क का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद* ने उद्घघाटन किया
ग्राम प्रधान बिशमिल्लाके प्रस्ताव पर स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयासों से *उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग* द्वारा *अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास संबंधी निर्माण कार्य योजना* के तहत *45 लाख रुपए* स्वीकृत हुए थे। वन गुर्जर समाज ने स्वामी यतीश्वरानंद का जोरदार स्वागत किया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्य क्रम में बोलते हुए कहा
– “हमारी सरकार *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास* के साथ काम कर रही है।”
– “वन गुर्जरों का विकास भाजपा ही कर सकती है इसलिए आप लोगों का भाजपा से जुड़ना जरूरी है।”
– कांग्रेस पर निशाना: “कांग्रेस ने वन गुर्जरों को सिर्फ *वोट बैंक* समझा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ आए तो *वन गुर्जर समाज की प्रमुख समस्याओं* का समाधान मेरी प्राथमिकता रहेगी। हम चाहते हैं वन गुर्जरों को उनके *हक-हकूक* मिलें।”
ग्राम प्रधान बिशमिल्ला ने कहा स्वामी जी के प्रयासों से ही इस रोड की स्वीकृति हुई। पहले हर मौसम में आना-जाना दुश्वार था। रोड बनने से बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए स्वामी जी और उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।
जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल बोले आमजन का विकास भाजपा में ही संभव है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को अच्छे वोटों से जिताएं ताकि विकास हो।”
कार्य क्रम में मुख्य रूप से भाजपामंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौ. सफी लोधा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशनदीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार, नूर आलम कसाना, बाबु खटाना, नूर भड़ाना, मुमताज लोधा, मुख्तार चोपड़ाअब्बी लोधा, अलीशेर चेची, गामु चेची,गनी कसाना, कक्कड़ लोधा, नजर हुसैन कसाना, अमीर हमज़ा मेहसी, शमशेर कसाना, दीपक जखमोला,सरिता अमोली, विनोद पोखरियाल,कय्यूम चौहान, अय्यूब कसाना, सलीम गेगी, इम्तियाज चेची, सद्दाम कसाना, सददीक बानिया,फारुख चाड़, मन्ना लोधा, बशीर चौहान,गामी खटाना आदि उपस्थित रहे।
Must Read


ग्राम प्रधान बिशमिल्लाके प्रस्ताव पर स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयासों से *उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग* द्वारा *अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास संबंधी निर्माण कार्य योजना* के तहत *45 लाख रुपए* स्वीकृत हुए थे। वन गुर्जर समाज ने स्वामी यतीश्वरानंद का जोरदार स्वागत किया।

