Home हरिद्वार न्यूज विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में पौधारोपण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित। 

0
88
``

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

 

हरिद्वार, 5 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को एलोवेरा, पत्थरचट्टा एवं अन्य औषधीय पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर तरूण हिमालय (पंजीकृत) के अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने का विषय नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते जल स्रोतों और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी हरियाली, नदियों और प्राकृतिक संपदा से है, जिसे बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल पौधारोपण की नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन की भी है। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि फलदार और औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को समृद्ध बनाते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं।

 

नगर निगम के पार्षद ललित सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण ने प्रकृति के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में विद्यालयों द्वारा संचालित जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में हर्ष मोहन रावत, पूरन सिंह रावत, कमल राणा, संगीता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!