पर्यावरण दिवस पर वन विभाग चिड़ियापुर ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान
लालढांग
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग चिड़ियापुर रेंज द्वारा परिसर में साफ-सफाई कर वृहद पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों, वन कर्मियों और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने रेंज कार्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। परिसर से प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। ‘स्वच्छ वन, स्वस्थ पर्यावरण’ का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के बाद रेंज परिसर और खाली स्थानों पर पीपल, बरगद, नीम, आंवला और जामुन के पौधे रोपे गए। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लगाए गए हर पौधे की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी विभाग के प्रत्येक कर्मचारी ने ली है।
पौधारोपण कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने जंगल को आग से बचाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और हर साल एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि वन ही जीवन हैं, इन्हें बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
वन विभाग चिड़ियापुर ने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पौधे लगाएं और वनों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी, महेश शर्मा, एवं धर्मपाल सिंहरावत, सुरभानसिहंनेगी, मोहन सिंह रावत, हनुमंत प्रसाद द्विवेदी ,वन दरोगा, वरमेश कुमार सुनील कुमार सोनू सैनी राहुल राणा पीतांबर मंदौला वन आरक्षी सहित वन कर्मी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Must Read

पर्यावरण दिवस पर वन विभाग चिड़ियापुर ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान



