पत्रकारों ने पौधे लगाए, संगोष्ठी की और शिक्षक-बच्चों समेत प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Must Read

पत्रकारों ने पौधे लगाए, संगोष्ठी की और शिक्षक-बच्चों समेत प्रतिभाओं को किया सम्मानित*


लालढांग 5 जून 2026*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियनऑफ जर्नलिस्टस् उत्तराखण्ड के पत्रकारों ने लालढांग के लाला ओम प्रकाश ज्ञानदीप कन्या इण्टर कालेज में पौधारोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

 नेशन लिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखण्ड के सदस्यों ने लालढांग विधालय के प्रगांण मेंआंवला नीम, और जामुन के पौधे लगाए। पत्रकारों ने कहा, “खबर लिखने के साथ ही धरती को हरा-भरा करना भी हमारा कर्तव्य है।”

पौधारोपण कार्य क्रम के तहत ‘पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ’ विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने संगोष्ठी में बोलते हुए कहा हमें प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संचयन और हर व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाकर उसका पालन पोषण कर पर्यावरण संरक्षण को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।

 

पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधालय मेंअव्वल अंको से पास स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्य क्रम में आशा नेगी, विमला,रावत,आचार्य सुमन धस्माना, को सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने पानी बचाने, बिजली व्यर्थ न करने और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की शपथ ली। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

 

यूनियन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। पर्यावरण बचाने की मुहिम में कलम के साथ कुदाल उठाना भी जरूरी है। इस तरह के आयोजन हर साल किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनलिस्ट यूनियनऑफ जर्नलिस्ट्स के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट , जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू, संजय अग्रवाल, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार सूर्या, धन सिंह बिष्ट ,मुदस्सर अली, प्रमोद पाल, सूर्या सिंह राणा प्रभास भटनागर भगवती प्रसाद गोयल, व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, , जयचंद्र चतुर्वेदी, अमीषा बिष्ट, स्वर्ण लता धस्माना, सुभाष सैनी, प्रकाश चंद्र डोबरियाल, सहित सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

लाल ढांग क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया

लाल ढंग क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिज्ञो व सरकारी विद्यालय गैर सरकारी विद्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!