सिरासू माला गांव के गंगा तट पर हरित योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पौड़ी
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गंगा ग्राम सिरासू माला में बुधवार को गंगा तट पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडे के संरक्षण में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम पहुंचे मुख्य अतिथि संजीव चौहान नमामि गंगे परियोजना सह संयोजक एवं अति विशिष्ट अतिथि शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और नदी तटों को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना था। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
योग प्रशिक्षकों ने गंगा तट पर प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और वृक्षासन जैसे योगासन करवाए। प्रतिभागियों ने कहा कि नदी किनारे खुले वातावरण में योग करने से मन और शरीर दोनों को शांति मिली।
आयोजनकर्ताओं ने ‘गंगा स्वच्छ, तभी देश स्वस्थ’ का नारा दिया उन्होंने कहा ‘हरित योग’ का यह प्रयास प्रकृति और स्वास्थ्य को जोड़ने की एक पहल है। पहाड़ों में गंगा को बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन व संयोजन मनीषा चौहान चिकित्साअधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका गोसाई फार्मासिस्ट गणेश कोठियाल दिलीप भंडारी वीरेंद्र रावत योगानुदेशक राहुल व मेनका शर्मा,स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Must Read





