चिड़ियापुर में घर से सांप को वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
चिड़ियापुर, 2 जून
चिड़ियापुर गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेहर सिंह सैनी के घर में एक बड़ा सांप निकल आया। सांप को देखकर घर के लोग और आसपास के लोग घबरा गए। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से सांप को पकड़ा।
वन विभाग के वन आरक्षी रमेश कुमार ने बताया कि सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बाद में उसे गांव से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया ताकि सांप और ग्रामीण दोनों को कोई खतरा न हो।
मेहर सिंह सैनी के परिवार ने वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया। टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
Must Read



