श्यामपुर पुलिस ने लडडू गैंग के लीडर सहित कुल दो सदस्य  किये गिरफ्तार  

Must Read

श्यामपुर पुलिस ने लडडू गैंग के लीडर सहित कुल दो सदस्य  किये गिरफ्तार

लालढांग

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त अपराधियो को चिन्हित कर साल के आरम्भ में ही उन पर नकेल कसकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन मे हरिद्वार नगर क्षेत्र में गैग बनाकर मादक पदार्थो (स्मैक,चरस,गांजा आदि) की तस्करी हेतु संगठित गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शिवा उर्फ लडडू गैंग के कुल 03 सदस्यो के विरूद्ध थाना श्यामपुर में एक जनवरी (नववर्ष)पर विभिन्न धाराओं में गैंगस्टर अधि0 पंजीकृत किया गया था।

 उच्चाधिकारीयो के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तीनों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी गई।

शुक्र वार को व0उ0नि0 मनोज रावत का0 राहुल देव ने सटीक जानकारी पर शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर हरिद्वार (गैंग लीड़र) को उसके मकान कांगडी श्यामपुर से अ0उ0नि0 मौ0 इरशाद हे0का0 शेर सिह ने मदन शर्मा पुत्र सुखवीर निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून को उसके मकान हरीपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया।

 

श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गैंग के तीसरे सदस्य की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम व मुखबीर एवं सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!