Home हरिद्वार न्यूज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर श्याम पुर में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का...

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर श्याम पुर में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
225
``

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर श्याम पुर में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्यामपुर

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर पहुंचीं।  कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के छायाचित्र पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही शोषण के विरुद्ध सशक्त भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि वस्तु अथवा सेवा खरीदते समय बिल लेना, गुणवत्ता पर ध्यान देना और समस्या होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराना उपभोक्ता का अधिकार है।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने बाल अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता पर अपने विचार रखे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव द्धारा विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

उन्होंने कॉलेज में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब की पंजिका का अवलोकन किया और विद्यालय स्टाफ तथा अधिकार मित्र मुकेश कुमार को संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!