निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 162 लोगों ने करायी आंखों की जांच
श्याम पुर
श्यामपुर में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 162 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 50 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर अस्पताल रेफर किया गया।
पंचायत घर श्यामपुर में सोमवार को निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने बताया कि जांच के दौरान 22 मरीजों को चश्मे तथा 35 मरीजों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु बेस अस्पताल भेजा गया।
शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिकार मित्र मुकेश कुमार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने शिविर में आए रोगियों व लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श तथा जरूरतमंद नागरिकों के लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. वसीमखान डॉ. संजय छोकरा , के साथ ही ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान सहित लोग उपस्थित रहे।
Must Read