Home हरिद्वार न्यूज 44 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ  एक और आया...

44 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ  एक और आया श्याम पुर पुलिस के हाथ। 

0
252
``

44 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ

एक और आया श्याम पुर पुलिस के हाथ।

 

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन करने वालों के ख़िलाफ़ श्यामपुर पुलिस का लगातारअभियान है जारी

श्याम पुर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश निर्गत किये गये थे जिसके क्रम में बुधवार को श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान बाहर पीली थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब की तस्करी करते हुये रवि कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बाहरपीली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-33 वर्ष को 44 टेट्रा पाउच किन्नू मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना श्याम पुर लाया गया ।

 

श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!