महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज का 15वां सन्यास दिवस हर्षोल्लास से  मनाया गया। 

Must Read
  1. महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज का 15वां सन्यास दिवस हर्षोल्लास से  मनाया गया। 

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज का 15वां सन्यास दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 लालढांग

 

  श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज का 15वां सन्यास दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संतों और भक्तों ने महामंडलेश्वर गर्व गिरि महाराज पर पुष्पवर्षा कीमहामंडलेश्वर महंत संजय गिरि महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज संत परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि उन्होंने समाज और भक्तों के कल्याण के लिए सन्यास धारण किया। गुरूजनों से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करने के साथ सेवा कार्यो में भी महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत सरयू दास, महंत मस्त गिरि, महंत सुरेशानंद, महंत हरीशानंद गिरि, महंत पंकज गिरि, महंत कार्तिक गिरि, महंत नैतिक गिरि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी दिनेश दास, साध्वी सोनिया पुरी, समाजसेवी कदम सिंह मलिक, सुधीर पाल, जमीनरमी, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा पत्रकार प्रमोद गिरी आदि ने भी महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज को सन्यास दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया 

श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया  लालढांग लालढांग क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!