Home हरिद्वार न्यूज हाथियों ने गन्ने के खेत में घुसकर किसान की फसल को उजाडा

हाथियों ने गन्ने के खेत में घुसकर किसान की फसल को उजाडा

0
320
``

हाथियों ने गन्ने के खेत में घुसकर किसान की फसल को उजाडा

लालढांग

 

   चिड़ियापुर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम लाहारपुर में बुधवार की देर रात्रि हाथियों ने गन्ने के खेत में घुसकर मचाया उत्पात लगभग दो तीन बीघा खेत में खड़े गन्ने को हाथियों ने अपने पैरों तले रौंद डाला। किसान ने वन विभाग से मुआवजा दिलवाने की लगाई गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वन विभाग चिड़ियापुर रेंज के अंतर्गत लाहरपुर गांव के किसान शेर सिंह सैनी के खेत में गन्ने की फसल खड़ी हुई थी जिसमें बीती रात हाथियों ने खेत में घुसकर गन्ने की फसल लगभग दो से तीन बीघा को अपने पैरों तले तथा कुछ को सूंड से उखाड़ कर तहस-नहस कर दिया है ।

 

किसान शेर सिंह सैनी बीमार होने के कारण बुधवार को खेत की रखवाली करने नहीं पहुंच सका था जिससे मौका देखकर हाथियों ने खेत में घुसकर किसान की खून पसीने से सींच कर रखवाली कर हरी भरी गन्ने की फसल को उजाड दिया। किसान द्वारा इसकी सूचना वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज को दी गई सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने गन्ने के खेत का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

 

शेर सिंह सैनी ऋषिपाल सिंह सैनी तेजराम सैनी अजीत सैनी जसपाल सैनी सोनपाल सैनी राहुल सैनी आदि किसानों का कहना है उनके लाहरपुर में वन सीमा से लगे किसानों के खेतों में गांव में वन विभाग द्वाराा गांव की लगती सीमा पर समय-समय पर गस्त लगाकर हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोक कर ग्रामीणों को सुरक्षा देने की वन विभाग से मांग की है। चिड़ियापुर रेंज के उपवन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है लाहडपुर में किसान शेर सिंह के खेत में हाथी के द्वारा हुए नुकसान का मौके पर पहुंच कर वन विभाग की टीम ने आंकलन कर किसान को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!