सिडकुल पुलिस ने 02 बाइक को सीज कर स्टंटबाज़ी की वीडियो डिलीट करायी

Must Read

युवक अपनी मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर स्टंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर करते थे अपलोड*

*फोलोवर बढ़ाने की होड़ में नए नए तरीक़े अपना रहे लोग*

 

सिडकुल पुलिस ने 02 बाइक को सीज कर स्टंटबाज़ी की सभी वीडियो डिलीट करायी

*युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माँगी माफ़ी व भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने को कहा*

 

थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुँच कर स्टंट बाजी कर रहे तीनों युवकों को दो बाईको के साथ गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी c-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष बताया तथा उनकी बाईक संख्या

1 . UK08BG3006 Pulsar NS 400

2 . UK08AZ0673YAMAHA R15150CC दोनों मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया बाइको से खतरनाक स्टंट

करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी दो बाइको सीज कर को अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!