अवैध असलहो पर एसएसपी हरिद्वार के समस्त प्रभारियों को कड़े निर्देश*
*हाल की फायरिंग की घटनाओं के दृष्टिगत अवैध तमंचों के तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार
सिडकुल पुलिस ने दो नवयुवकों को अवैध तमंचों व कारतूस सहित दबोचा
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।उक्त अभियान के अंतर्गत 9अक्टूबर को थाना सिडकुल पुलिस टीम के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर
उप निरीक्षक अनिल बिष्ट हे० का० विवेक यादव द्वारा क्षेत्र में चेकिंग करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को अवैध तमंचों सहित हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नामअनिकेत पुत्र धीर सिंह, निवासी रायपुर दरेड़ा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, आयु 26 वर्ष, गौरव कुमार पुत्र श्याम सिंह, निवासी रायपुर दरेड़ा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, आयु 24 वर्ष बताया तलाशी में उनके पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर) दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हिरासत में लिये गये दोनों नवयुवक हैं, पुलिस पूछताछ में यह बताते पाए गए कि वे शौकिया तौर पर एवं किसी अपराध करने की नीयत से तमंचे लेकर घूम रहे थे तथा अवैध शस्त्र बेचने के उद्देश्य से सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय थे।पूछताछ में दोनों ने बताया उन्होंने ये तमंचे भोगपुर निवासी गगन नामक व्यक्ति से खरीदे थे।
सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Must Read





