सिडकुल पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 50 मकान मालिकों का किया 500000 रुपये का चालान

Must Read

सिडकुल पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 50 मकान मालिकों का किया 500000 रुपये का चालान

हरिद्वार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा महादेवपुरम व रवाली महदूद में चलाया गया जोर शोर से सत्यापन अभियान*

 

 

*ड्रोन केमरे से सत्यापन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही थी नजर*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा किरायेदारों व घरेलू नौकरो का क्राइम मीटिंग में डोर टू डोर सत्यापन किये जाने और संदिग्ध व्यक्तियो की जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन के क्रम मेंआज सिडकुल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए टीमें बनाकर सत्यापन की निम्नलिखित कार्यवाही की गई-

(1)कुल 407 लोगो का सत्यापन किया जा चुका है जिनकी व्यक्तिगत जानकारी की जा रही है , जिसमे मूल निवास के साथ कहा काम करते है, और परिवार के सभी सदस्यों के वर्तमान फोटो के साथ सभी के व्यवसाय की जानकारी के साथ एक मजबूत डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी तरह की आपराधिक गतिविधी होने पर तत्काल ट्रेस करने में मदद मिल सके

 

(2) संदिग्ध व्यक्ति के सत्यापन के दौरान थाना हाजा क्षेत्र से छोड़कर भाग जाने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और मौहल्लो में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सभी मकानों को चेक किया गया

 

(3) सत्यापन के दौरान ऐसे 20 लोगों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने मौके पर न तो कोई वैध दस्तावेज दिखा पाए न ही समुचित जानकारी दे पाए। जिनसे पूछताछ कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया सत्यापनअभियान के दौरान 407 लोगो का सत्यापन कर 50 मकान मालिकों का 500000 रुपये का चालान किया गया।*

थाना पुलिस द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध मे आम जनमानस को सोशल मीडिया के माध्यम से व डाउडस्पीकर, व अन्य माध्यम से प्रचार-प्रचार कर सत्यापन कराये जाने हेतु प्रचार किया जा रहा है। सत्यापन अभियान इसी प्रकार से जारी रहेगा।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

राजू पांडे ने एन यू जे उत्तराखंड का थामा दामन

राजू पांडे ने एन यू जे उत्तराखंड का थामा दामन हल्द्वानी नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में मंगलवार को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!