सिडकुल पुलिसने चोरी के मालसहित दो चोरो को किया गिरफ्तार  

Must Read

सिडकुल पुलिसने चोरी के मालसहित दो चोरो को किया गिरफ्तार

चोरी किये गये माल की कीमत लगभग 5 लाख रुपये

 

*चोरी के माल को खरीदने वाले फरार कबाड़ी और एक अन्य चोर की तलाश जारी, कबाड़ी के गोदाम सीज करने तैयारी*

 

 

हरिद्वार

थाना सिडकुल क्षेत्र की J .R. फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा सिडकुल थाने में तहरीर दी गई जिसमें अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर कंपनी से अल्युमिनियम डाई अल्युमिनियम गाइड वायर मोटर पीतल का फीडर डाई पंच आदि चोरी किया गया था तहरीर के आधार पर अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट के सुपुर्द की गई ।

गुरु वार को थाना सिडकुल के उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट हे०कां० देशराज कांस्टेबल प्रदीप थानाकांस्टेबल राजेश कुमार का. गजेंद्र पुलिस टीम के साथ आईएमसी चौक के पास चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को ई रिक्शा में भरे हुए माल के साथ रोका गया रिक्शा में भरे केवल/ तार /इनवर्टर लुमिनस/ छोटा ट्रांसफार्मर /अल्युमिनियम डाई/ हीटर टैंक/ प्रिंटिंग ड्रम/ वाइब्रेटर कंट्रोलर/ फॉयर प्लंच/ वॉल /गियरबॉक्स /इंजेक्शन डाई/ ट्रांसफार्मर मय वेंडिंग/ अल्युमिनियम गाइड समान फार्मास्यूटिकल कंपनी से चोरी हुआ सामान था चोरी गये माल सहित ई रिक्शा के साथ दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया। पूछताछ में

आसिफ पुत्र रईसुदीनउम्र 27 वर्ष थाना किला जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी निकट वंदना कटारिया का घर (दिल्ली वालों की बिल्डिंग) रोशनाबाद थाना सिडकुल फैजान पुत्र इनाम अलीनिवासी गली नंबर 5 शीतलगान थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी निकट जामा मस्जिद रोशनाबाद केयर ऑफ इमरान का मकान रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने बताया कि हम दोनों ने शाहरुख पुत्र आलीशान अंसारी निवासी दौड़ वासी पठानपुरा रोशनाबाद थाना सिडकुल के साथ मिलकर फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दीवार फांदकर वहां से केवल बिजली के तार तथा अन्य लोहे का सामान हमने चोरी किये थे जिसको हमने राजकुमार कबाडी महादेव इंटरप्राइजेज डेंसो चौक के गोदाम पर जाकर बेचा था तथा बाकी अन्य सामान हमने उसी दिन सिडकुल कंपनी के पीछे की तरफ ग्राउंड के किनारे झाड़ियों में छुपा दिया था जिसको हम आज मेट्रो इ रिक्शा से उक्त चोरी के माल को लेकर राजकुमार कबाडी महादेव एंटरप्राइजेज डेंसो चौक के पास दोबारा फिर बेचने जा रहे थे ।

 

सिडकुलथानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

फरार तीसरे चोर शाहरुख व कबाडी राजकुमार की तलाश जारी है। कबाड़ी के गोदाम को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!