उद्यान विभाग की भेषज विकास इकाई एवं भेषज संघ ने सजनपुर पीली में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषकों को जड़ी बूटियों की जानकारी दी
हरिद्वार।
उद्यान विभाग की भेषज विकास इकाई एवं भेषज संघ द्वारा बहादराबाद विकास खण्ड के सजनपुर पीली में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषकों को जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर में जिला भेषज समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि जड़ी बूटी प्रजातियों चन्दन,आंवला अश्वगंधा आदि के कृषिकरण वृक्षारोपण से संबंधित कृषकों को खेती की जानकारी देकर आर्थिकी में वृद्धि, विपणन आदि की समुचित जानकारी दी,उन्होंने बताया कि उक्त के संबंधित कृषकों को इस प्रकार की खेती करने से जीवन शैली में भी अच्छा सुधार आएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाल,प्रधान रूबी देवी,प्रदीप सैनी,यशपाल सिंह,विभागीय अधिकारी राजीव कुमार ,सचिव रणधीर गिरि,श्रीमती सीता,कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Must Read

उद्यान विभाग की भेषज विकास इकाई एवं भेषज संघ ने सजनपुर पीली में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषकों को जड़ी बूटियों की जानकारी दी



