श्याम पुर पुलिस का आभार जताया,मनोविकृत पत्नी को पति से मिलाया ।
श्याम पुर /हरिद्वार
कोतवाली श्यामपुर पुलिस को तीन मार्च को रात्रि गश्त के दौरान हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पीली पुल के पास एक अज्ञात महिला लावारिस , असहाय अवस्था में मिली जो मानसिक रुप से परेशान प्रतीत हो रही थी महिला पुलिस कर्मी कि निगरानी में विश्वास में लेकर सान्त्वना देने हुये बैठाया गया व काउन्सिंग करायी गई तो महिला ने अपना नाम नहीं बताया सिर्फ कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल की रहने वाली बता रही थी ।
कोतवाली श्यामपुर के कोतवाल मनोहर सिंह भण्डारी पुलिस टीम के साथ तत्काल सक्रिय हुए व सघन तलाश अभियान शुरू किया गया । फोटोग्राफ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व सरहदी जनपदो व प्रान्तो में शेयर की गई तथा अन्य माध्यमों से भी प्रचार प्रसार किया गया । कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा काफी प्रयासों के उपरांत उक्त महिला का नाम पता तथा घर का मोबाइल नंबर खोजकर उसके परिजनों से संपर्क किया गया तथा उक्त अज्ञात महिला के परिजन उसके पति श्री राज चौहान पुत्र मनोहर सिंह निवासी मन्दाकिनी नगर कोटद्वार पौडी गढवाल मो0नं0-9045084076 के रुप में की गई जिनके द्वारा फोटोग्राफ के माध्यम से बताया गया कि यह महिला मेरी धर्मपत्नी है जिसका नाम मनीषा उर्फ आरती पत्नी राज चौहान निवासी मन्दाकिनी नगर कोटद्वार पौडी गढवाल उम्र-32 वर्ष हे जो मानसिक रुप से परेशान चल रही व जिसका ईलाज चल रहा है पुलिस की मुस्तैदी, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते महिला को सकुशल उसके पति राज चौहान के सुपुर्दगी में दिया गया ।
परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यशैली की भूरिः-भूरिः प्रशंसा करते हुए श्यामपुर पुलिस का आभार जताया।
Must Read




