श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
श्याम पुर

उत्तराखंड नशा मुक्त अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश निर्गत किये गये थे जिसके क्रम में 8दिसम्बर को श्यामपुर पुलिस टीम केका0 अनिल रावतका0 पंकज कुमार ने नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान कांगडी पार्किंग चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत शराब बेचते हुए करन पुत्र शिवदत्त निवासी खत्ता बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-23 वर्ष को 40 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया
श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है




