श्यामपुर पुलिस ने पुलिस से अभद्रता व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

Must Read

श्यामपुर पुलिस ने पुलिस से अभद्रता व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

 

हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है की कोई घटना या दुर्घटना होने पर कानून अपने हाथ में न लें, अपनी बात विधिवत रूप से रखें।

 

 

*कानून को अपने हाथों में लेने का किसी को अधिकार नहीं*

 

श्याम पुर/हरिद्वार

 

कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा पुलिस कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार, राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए आज कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।

 

कोतवाली श्यामपुर के चौकी चण्डीघाट क्षेत्र केअंतर्गत 1 अप्रैल 26को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत आक्रोशित स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों द्वारा सड़क जाम कर यातायात बाधित किया गया। कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया था।

 

घटना के संबंध में तत्कालीन चौकी प्रभारी उ0नि0 नवीन चौहान द्वारा 2 अप्रैल 26 को कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 तथा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत 10 नामजद एवं 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी श्यामपुर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमें गठित की गईं। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा चंडीघाट चौकी प्रभारी सन्तोष सेमवाल प्रभारी का०अनिलरावत ⁠का0 राजवीर सिंह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए आरोपियों के नाम सुबोध पुत्र बेचनराम 54वर्ष चण्डीघाट, सन्दीप पुत्र स्व0 किशन22वर्ष कांगड़ी श्यामपुर,सोनू उर्फ टुंडा41 वर्ष पुत्र सन्तोष शर्मारोड़ीबेलवाला, गोविन्द शाह पुत्र गणेश शाह उर्फचित्रा30वर्षगाजीवालीश्यामपुर,रामबाबू उर्फ भूरा45 वर्ष पुत्र जोगेन्द्र, रोड़ीबेलवाला, है।

 

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है की कोई घटना या दुर्घटना होने पर कानून अपने हाथ में न लें, अपनी बात विधिवत रूप से रखें।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हाथी के अचानक हाईवे पर आने से लोगों में लगी वीडियो बनाने की होड

हाथी के अचानक हाईवे पर आने से लोगों में लगी वीडियो बनाने की होड। लालढांग नजीबाबाद हरिद्वार हाईवे पर बुधवार को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!