लालढांग के चमरिया में धूमधाम से मनाया गया फूल संक्रांति पर्व।
लालढांग
लालढांग के जसपुर चमरिया गाँव में कुमाऊँनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति द्वारा रविवार को फूल सक्रांति का पर्व मनाया गया
फूल संक्रांति का यह पर्व बसन्त ऋतु के चैत्र मास कि पहले गते (तिथि) को मनाया जाता है यह पर्व सम्पूर्ण उत्तराखंड में मनाया जाता है चमरिया गांव के बच्चों ने सुबह सुबह फूलों को एकत्र किया उसके बाद सर्व प्रथम गांव के प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर में फूल चढाकर बच्चों ने गाँव के भुमिया मन्दिर में फूल के चढाने के बाद बच्चों ने टोलीयो ने टोलियाँ बना कर गांव में घरों में जाकर घरो की देहलीजो पर फूल चढाते हुए कुमाऊनी गीत को गाकर फुल देई छम्मा देई जितुका देला उतुका सही फूल संक्रांति पर्व को साथ मनाया वही बच्चों की टोलियां को महिलाएं ने दक्षिणा देकर पकवान खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया
कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति के लालढांग संयोजक आर० एस० मनराल ने बताया फूलदेई फूल संक्रांति पर्व बसंत ऋतु के शुभ आगमन का सन्देश लेकर आता है वृक्षों का इस समय प्रकृति श्रृंगार करती है
तथा पेड़ पौधे फुलों से भरें रहते हैं तथा वृक्ष प्राकृतिक रूप से पुराने पत्तों को गिरा कर नये पत्तों से वृक्ष हरा भरा हो जाता है ।
फूल संक्रांति पर फूल मंदिरों व घरों की देहलीज़ो पर चढ़ाने वालों में योगेश मनराल, दिपक,रोहन,रिशु,लाली, शौर्य, कार्तिक, आदि,गोपी,पारश, शिवा,सिमरन,मानवी, ग़ौरी आदि शामिल थे।
Must Read





