रवासननदी के कटेबड गेट को वन विकास निगम ने खनन चुगान के लिए खोला।
लालढांग

लालढांग क्षेत्र के खनन से जुड़े खनन कारोबारी को वन विकास निगम द्वारा क्षेत्र में रवसान नदी कोटा वाली नदी में कराए जाने वाले खनन चुगान का बेसब्री से इंतजार था
हरिद्वार जनपद के लालढांग क्षेत्र की रवासन नदी स्थित कटेबड़ गेट का सोमवार को उपवन संरक्षक वन प्रभाग हरिद्वार स्वपनिल अनिरुद्ध ने गेट पर विधि विधान पूर्वक हवन पूजन करने वाले विद्धान पंडित से तिलक लगवाकर रवासन नदी स्थित कटेबड़ निकासी गेट का फीता काट कर नारियल फोडकर शुभारंभ किया।
![]()
हरिद्वारवन विकास निगम द्वारा खनन चुगान कार्य का औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया।
उप संरक्षक ने कहा कि खनन चुगान शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और राज्य सरकार को राजस्व का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा विंग मशीन द्वारा खनन सामग्री की कांटे पर तुलाई कराई जाएगी खनन चोरी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम के साथ-साथ सुरक्षा बल और एसओजी को तैनात किया गया है।
वही उपवन संरक्षक वन प्रभाग हरिद्वार ने रवासन नदी में मौके पर पहुंचकर खनन स्थल का निरीक्षण कर खनन क्षेत्र के लिए की गई पिलर बंदी को देखा व वन विकास निगम के अधिकारियों सहित वन विभाग के अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
खनन व्यवसायियों खनन कार्य में लगे मजदूरो वाहनों स्वामीयों और ग्रामीणों ने खनन कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है।
लालढांग क्षेत्र के कटेबड गेट के निकासी के शुभारंभ पर मुख्य रूप से वन विकास निगम के डीएलएम रोहित श्रीवास्तव, वनक्षेत्रधिकारी महेश शर्मा, वन दरोगा गौतम राठौर, धर्मपाल सिंह रावत सुरभानसिहनेगी, व वन आरक्षी अमित सैनी , सुनील कुमार,रमेश कुमार, सहित वन विभाग व वनविकास निगम के अधिकारी और कर्मचारीयों के साथ ही खनन कारोबार से जुड़े खनन कारोबारी मौजूद रहे।




