निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
लालढांग
गैन्डीखाता के गुरुद्वारा सन्त सागर बाउली साहिब में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश के सौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया
गया।
शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया निशुल्क नेत्र शिविर में अपनी आंखों की जांच कराने के लिए 88 लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया जिसमें डॉक्टर की टीम ने परीक्षण कर 25 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद चिन्हित किया गया तथा 29 लोगों की आंखों में हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्हें नजर के निशुल्क चश्मे के साथ दवाई दी गयी। वही शिविर में पहुंचे लोगों को आंखों से संबंधित हो रही परेशानियों के विषय में डॉक्टर की टीम ने समझाया तथा लोगों को जांच कर दवाइयां का निशुल्क वितरण किया गया वही शिविर में जांच के बाद मोतियाबिंद की ऑपरेशन के लिए 23 लोगों को निर्मल आई इंस्टीट्यूट की बस से निशुल्क ले जाया गया जहां पर उनकी आंखों का ऑपरेशन कर इंस्टिट्यूट की बस द्वारा वापस गैन्डीखाता गुरुद्वारे पर छोड़ा जाएगा।
शिविर में मेडिकल टीम के संजय बर्थवाल, निशांत कुमार, संतु सिंह, संजय कुमार, वसीम खान आदि थे।
निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश मेडिकल टीम के लीडर संजय बर्थवाल ने बताया शिविर में 88 लोगों का आंखों का परीक्षण किया गया 25 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद चिन्हित किया गया जिनमें से 23 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भेजा गया 29 लोगों को निशुल्क चश्मा तथा रोग से संबंधित लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरण की गई
Must Read

निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
गया।


