नाजमा का गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोर स्वागत

Must Read

नाजमा का गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोर स्वागत

लालढांग

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौकी , दूधला दयालवाला की छात्रा 10 वर्षीय नाजमा ने 12 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस मे दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और गाँव का नाम रोशन किया इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौकी , दूधला दयालवाला में ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ रैली का आयोजन किया।

ग्रामीणों और छात्रों ने फुल मालाओ से नाजमा और उसके कोच रियाज अली का स्वागत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि नाजमा ने सीमित संसाधनों और बहुत समय मे उच्चतम शिखर हासिल किया है। जिसके लिए नाजमा के साथ साथ कोच रियाज अली और माता – पिता बधाई के पात्र है। अति पिछड़े गाँव और परिवार से आने वाली नाजमा ने संकुल, ब्लाक़, जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर अध्यापक दीपक, लियाकत, शमशेर अली, शफी, शहनाज, सलमा, सहित् भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!