दिशा कोचिंग में उत्तराखंड पुलिस में चयन होने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

Must Read

दिशा कोचिंग  में उत्तराखंड पुलिस में चयन होने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

हरिद्वार जनपद के लालढांग स्थित दिशा कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रहे छः छात्रों का उत्तराखंड पुलिस भर्ती में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

लालढांग

लालढांग  क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है शनिवार को उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती में  क्षेत्रीय सफल अभ्यर्थियों के  सम्मान में दिशा कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सम्मान समारोह में पहुंचे अतिथियों जिनमें जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल , ग्राम प्रधान लालढांग सुनिल बिष्ट, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी , शाखा प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लालढांग, पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ज़खमोला, द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त करने वाले क्षेत्रीय अभ्यर्थियों मेंफरियाद — ग्राम मिट्टी बेरी लालढांग ,

हिमांशु सैनी -कटेबड लालढांग, अरुण– मोहल्ला पूरी लालढांग स्थाई निवास ऋषिकेश, ललित — गैडीखाता,

अंकुश– गैडीखाता, रोहितगैडीखाता, प्रियांशु परमार गैडीखाता, सुखविंदर– दुधला दयाल उर्फ टाट वाला ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा उनकी इस सफलता पर दिशा कोचिंग सेंटर के कोच  ( अवतार सिंहराणा, जितेंद्र सैनी, छत्तर सैनी, आकाश शर्मा) के द्वारा उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर उनका सम्मान करने पर उन्होंने दिशा कोचिंग सेंटर के सभी कोचों को नमन करते हुए सभी का आभार जताया है। दिशा कोचिंग सेंटर लाल ढांग के संचालक व कोच अवतार सिंह राणा ने बताया दिशा कोचिंग से कोचिंग ले रहे छः छात्रों ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त की है जो दिशा कोचिंग के लिए गर्व की बात है

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही दिशा कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पौराणिक देवभूमि सोसाइटी ने उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई पर कार्यक्रम का किया आयोजन 

पौराणिक देवभूमि सोसाइटी ने उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई पर कार्यक्रम का किया आयोजन लालढांग लालढांग में पौराणिक देवभूमि सोसाइटी लालढांग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!