थाना सिडकुल पुलिस नेआगामी त्यौहारों के दृष्टिगत  संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों के साथ की  गोष्ठी आयोजित

Must Read

थाना सिडकुल पुलिस नेआगामी त्यौहारों के दृष्टिगत  संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों के साथ की  गोष्ठी आयोजित

 

*त्यौहारों की रौनक बनाए रखने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल,भाईचारा बनाए रखने का भी रखा जाए विशेष ध्यान*

*गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन कराया जाना और साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए*

हरिद्वार सिडकुल। आगामी त्यौहारी सीजन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से  थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे थानाध्यक्ष सिडकुल सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग की अपील की गई।

बैठक में  थानाध्यक्ष नितेश शर्मा  द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत बाजार क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था, पार्किंग के निर्धारित स्थान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के उपायों को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन, साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए

 

क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सहयोग बनाए रखें, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। त्योहारों की रौनक तभी बनी रहती है जब समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर विश्वास कायम रहता है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे त्योहारों को उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें। बैठक में थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी व स्थानीय व्यापारी व  क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!