चिड़ियापुर शिव मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा की हुई स्थापना
चिड़ियापुर
मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों का गणेश जी की पूजा अर्चना करने के लिए लगा रहा तांता
गणेश चतुर्थी पर चिड़ियापुर के प्राचीन शिव मंदिर में ग्राम वासियों ने हरिद्वार से गणेश जी प्रतिमा को गंगा में स्नान कराकर विधि विधान पूर्वक ढोल नगाड़ों की धुनो पर गणेश जी के विभिन्न भजनों को गाते हुए प्रतिमा को लेकर चिड़ियापुर के प्राचीन शिव मंदिरमें पहुँच कर विधि विधान पूर्वक हवन पूजन के पश्चात मंदिर में गणपति बप्पा मोरिया,गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।
गणपति आया है, खुशियाँ लाया है।मोदक चढ़ाओ, गणेश जी को मनाओ।जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
एक, दो, तीन, चार, गणपति की जय जयकार। के गगन भेदी जयकारों के साथ लालढांग के पंडित प्रभात शर्मा द्वारा गणपति जी की स्थापना की गई । श्रद्धालुओं द्वारा लाइन में लगकर विधि विधान पूर्वक गणेश जी की पूजा कर पंडित जी से आशीर्वाद लिया ।
हरिद्वार से गणेश जी की प्रतिमा को लाकर स्थापित करने के अवसर पर मुख्य रूप से पूजा सैनी आरती सैनी हरजीत कौर बाला देवी शिल्पा कुमारी सहित चिड़ियापुर के समस्त ग्रामवासी मंदिर के प्रांगण में उपस्थित रहे।




