गैंडीखाता में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Must Read

गैंडीखाता में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गैन्डीखाता/हरिद्वार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला में लालढांग खण्ड के गेंड़ीखाता मण्डल में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने हिन्दूओं को हिन्दू एकता, प्राचीन हिन्दू संस्कृति और सनातन परंपरा के निर्वाहन करने पर जोर देने के साथ साथ संघ के पांच परिवर्तनों पर भी अपने विचारों को रखा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के विभाग कार्यवाह लोकेंद्र ने कहा जब तक हम सभी एक साथ रहेंगे तब तक हम सुरक्षित रहेंगे उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा 1925 में डॉ0 केशवराव बलिराम हेडगवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई,25 वर्ष के उपरांत 1948 में गांधी जी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध तत्कालीन सरकार द्वारा लगाया गया। लेकिन संघ लगातार सेवा,समर्पण,सामाजिक कार्यों  से आगे बढ़ता रहा है।

 

  • मुख्य अतिथि तीर्थचार्य रामविशालदास महराज ने कहा हम संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। जो परिवार संगठित रहता है वही तरक्की करता है। पुण्य भूमि भारत में जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग हिन्दूओं को जात पात में तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।जो हिन्दूओ के लिए एक बड़ा खतरा है।जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है।

विशिष्ट अतिथि समाज सेवी शकुंतला लखेड़ा ने संघ के पंच परिवर्तनों की जानकारी सभी को प्रदान की।कहा कि समाज के साथ साथ पर्यायवरण और प्रकृति की रक्षा व संरक्षण करना जरूरी है।हमें आपस मे मिलकर अच्छे और स्वच्छ समाज की रचना करने मे जागरूक होकर योगदान देना चाहिए।

 

कार्यक्रम में खण्ड संघचालक प्रकाश डोबरियाल,खण्ड कार्यवाह कृष्णा गुप्ता,खण्ड व्यवस्था प्रमुख कमल चौहान,खण्ड शारीरिक प्रमुख रोहित, खण्ड समरसता प्रमुख हंसराज सिंह,खण्ड सम्पर्क प्रमुख देशराज सिंह राठौड़, स्वयं सेविका प्रियंका पोखरियाल,स्वामी अनंतानन्द,जबर सिंह बिष्ट,मनोज अमोली,मंत्री प्रसाद उनियाल,विक्रम चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस ने पांच युवाओं को हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर सिखाया सबक

 श्यामपुर पुलिस ने पांच युवाओं को हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर सिखाया सबक श्याम पुर/हरिद्वार कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!