एन यू जे उत्तराखंड ने होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित।
हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड हरिद्वार इकाई द्वारा रविवार को हरिद्वार के होटल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यूनियन के पत्रकारों ने मिलकर एक दूसरे को रंग लगाकर मिष्ठान खिलाकार होली की शुभकामनाएं दी।
होली मिलन कार्यक्रम में एन यू जे के जनपद के विभिन्न क्षेत्र से आए पत्रकारों ने नृत्य करते हुए व एक दूसरे को प्यार भरे अंदाज में एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाऐं देकर होली मिलन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
कार्यक्रम में पहुंचने पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों का यूनियन की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्य ने गुलाल का टीका लगाकर स्वागत सत्कार किया।
यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने प्रदेश भर के पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा होली के त्यौहार को आपसी सद्भाव व मेल मिलाप के साथ होली पर्व को मनाने की अपील की।
यूनियन की और से पत्रकारों को होली पर्व के अवसर पर अबीर गुलाल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम में यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पाल, हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्रीमती सुदेश आर्या, नवीन चंद्र पांडे, एडवोकेट महेश कुमार सिंह( कोषाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार) प्रभास भटनागर, राहुल शर्मा, लक्ष्मण कश्यप, सूर्य सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह रावत , एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू आदि पत्रकारों ने होटल के प्रांगण में नृत्य करते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
Must Read

एन यू जे उत्तराखंड ने होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित।
कार्यक्रम में पहुंचने पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों का यूनियन की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्य ने गुलाल का टीका लगाकर स्वागत सत्कार किया।




